दिल्ली नगर निगम उपचुनाव आप का बोलबाला, कांग्रेस का खुला खाता

दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi) उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से चार वार्ड में जीत दर्ज की है। पूर्वोत्तर दिल्ली (North East Delhi) के मुस्लिम बाहुल वार्ड चौहान बांगर (Muslim Bahul Ward Chauhan Bangar) से कांग्रेस को जीत मिली है। यहां कांग्रेस बड़े अंतर से जीती है। चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार जीत गए हैं। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे। शहर के दो नगर निकायों के पांच नगरनिगम वाडरें में कुल 2,42,414 पात्र मतदाताओं में से 1,23,299 लोगों ने रविवार को वोट डाला था। भाजपा ने 2017 के चुनाव में तीनों निगमों को जीता था, जबकि आप दूसरे स्थान पर रही थी।