दिल्ली सरकार ने शुरु किया मुआवज़ा

दिल्ली सरकार (Delhi Govt.) ने आज से हिंसा पीड़ितों (Riot Victims) की मदद के लिए मुआवज़ा (Compensation) देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने देश के प्रमुख समाचार-पत्रों (Newspapers) में एक फॉर्म (Form) प्रकाशित किया है। पीड़ित लोग इसे भरकर मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली सरकार के मुताबिक वयस्क मृतकों को ₹10 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसमें से ₹1 लाख फौरन दिए जाएंगे और ₹9 लाख की राशि, कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद दी जाएगी। इस राशि को प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा जारी इस फॉर्म को पूरा तथा सही ढंग से भरना होगा। इसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर/कार्ड और मतदाता पहचान पत्र माँगे गए हैं। इसके साथ ही बैंक खाते का विवरण भी माँगा गया है। इस फॉर्म को करावल नगर, यमुना विहार, सीलमपुर, और शाहदरा एसडीएम के ऑफिस (SDM Office) में जमा कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए करावल नगर के एसडीएम पुनीत पटेल से मोबाइल नं. 9497703331 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह यमुना विहार के एसडीएम देवेन्दर कुमार से 9810494309 पर, सीलमपुर के एसडीएम अजय अरोड़ा से 9818919449 पर और शाहदरा के एसडीएम देवाशीष बिस्वाल से 9911122784 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।