दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की आगाज 26 मार्च को हो रहा है। इससे पहले सभी टीमों को मुंबई (Mumbai) में इकट्ठा होना है। इस लीग को मुंबई के तीन अलग-अलग मैदान खेलना हैं, लेकिन उससे पहले यहाँ पर एक विवाद हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की बस पर हमला करने की खबर सामने आ रही है जिसके चलते 5-6 अज्ञात लोगों के ऊपर एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल आईपीएल टीम खड़ी बस पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143,147,149,427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान घटनास्थल से कुछ फोटो भी सामने आए हैं। इस बार का आईपीएल मुंबई और पुणे में खेला जाना है।