रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-चीन के बीच समझौता होने की बात कही

आज संसद में राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान (In the Rajyasabha) देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने भारत और चीन के बीच पैंगोंग लेक पर समझौता होने की बात कही है (Agreement between India and China)। अब दोनों देश की सेनाएं अपने सैनिकों को पीछे हटाएंगी और अप्रैल 2020 से पहले की यथास्थिति को लागू किया जाएगा। इस क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य किए गए हैं उसे हटा दिया जाएगा।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘सितंबर 2020 से ही भारत और चीन के बीच बातचीत चल रही थी। अब दोनों देशों के बीच पेगोंग लेक पर साउथ और नार्थ में समझौता हो गया है। दोनों देश अपनी सेना हटाएंगे। अब चीन की सेना फिंगर 8 पर रहेगी और भारत की फिंगर 3 पर रहेगी। सीमा पर अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति को फिर से लागू किया जाएगा। पेट्रोलिंग को फिर से शुरू किया जाएगा।’

आज राज्यसभा में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि चीन ने भारत की भूमि पर कब्जा कर रखा है, हम अपनी एक इंच भी जमीन नहीं छोड़ेंगे। भारत ने चीन से एलएसी को मानने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारत के जिन जवानों ने अपनी जान गंवाई है उन्हें पूरा देश सलाम करता है। पूरी संसद देश की संप्रभुता के मुद्दे पर एक साथ है।