
भारत में शांति के लिए खतरा बने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF CHIEF Avatar Singh Khanda Death) प्रमुख अवतार सिंह खांडा की मौत, खालिस्तान आंदोलन (Khalistan movement) के लिए बड़ा झटका है। हालांकि, लंदन में उनकी मृत्यु से भारत सहित सभी देशों, भारत सरकार और शांति के प्रतीक ने राहत की सांस ली होगी। पहले आशंका जताई जा रही थी कि उसे जहर दिया गया है। अब ब्रिटेन (Britain) के मेडिकल रेकॉर्ड में अवतार के ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई है। भारतीय खुफिया सूत्रों ने अवतार सिंह के मौत की पुष्टि की है। साल 1970 में भिंडरावाले के घर (पंजाब) में पैदा हुआ यह वही खूंखार और कट्टर खालिस्तान समर्थक अवतार सिंह खांडा था, जिसने कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब में अशांति फैलाने की ट्रेंनिंग देकर भेजा था।
भारत में अमृतपाल सिंह की असफलता से अवतार सिंह को भी झटका लगा था। उसे उम्मीद थी कि, अमृतपाल सिंह को उसके द्वारा (अवतार सिंह खांडा) द्वारा की ट्रेनिंग या हुनरमंदी खाली नहीं जाएगी। अमृतपाल सिंह हर हाल में पंजाब से बवाल की चिंगारी जलाकर, उसे भारत के अन्य हिस्सों तक में पहुंचा देगा। हालाँकि, भारत सरकार और एजेंसियों ने अवतार सिंह खांडा की अपेक्षा के ठीक विपरीत किया।