मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का निधन

मशहूर पंजाबी गायक (Famous Punjabi Singer) सरदूल सिकंदर का आज निधन हो गया है (Death of Sardool Sikander)। वे पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी किडनी खराब हो गई थी। इसके बाद जब उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई तो वे कोरोना पॉजीटिव पाए गए। तब से उनका इलाज चल रहा था। सिकंदर की मौत से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर है।

सरदूल सिकंदर 60 वर्ष के थे। किडनी में खराबी आने के बाद बाद उन्हें पंजाब के मोहाली में स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनका किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन भी किया गया था, जो सफल रहा था। इस बीच वे कोरोना संक्रमित हो गए। आखिरकार जिंदगी की जंग लड़ते हुए आज उनका निधन हो गया।

सरदूल सिकंदर पंजाबी के एक जाने-माने गायक थे।  उनकी पहली म्यूजिक एलबम ‘रोडवेज दी लारी’ थी। लेकिन उन्हें प्रसिद्धी मिली 1991 में आई ‘हुस्ना दे मल्को’ एलबम से। इसकी 5.1 मिलियन कॉपियां बिकीं, जिससे दुनियाभर में सरदूल सिकंदर का नाम फैल गया।