भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के देवबंद (Deoband) में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में चंद्रशेखर की कार को काफी नुकसान पहुंचा है। उसी दौरान एक गोली उनके शरीर को छूकर निकल गई। चलती गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की गई है। खबरों की मानें तो चंद्रशेखर के कमर के पास चोट आई है और उनका इलाज जारी है। एक गोली उनकी कमर को छूकर निकल गई। अब भीम आर्मी चीफ के समर्थक उनके लिए जुट रहे हैं।

सहारनपुर जनपद के देवबंद में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर गोलीबारी कर दी। गोली के छर्रे चंद्रशेखर को छूकर निकल गए। चंद्रशेखर देवबंद में 1 केवी में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो हमलावर डिजायर कार में थे। ख़बर है कि चंद्रशेखर को देवबंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।