
हरियाणा (Haryana) के अंबाला शहर (Ambala City) के बलाना गाँव (balana village) में एक ही परिवार के 6 लोगों का शव मिला। इसमें दो बच्ची भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह परिवार रात को खाना खा कर सोया था, जो सुबह उठा ही नहीं। बताया जा रहा है कि आज सबसे छोटी बेटी का जन्म दिन था।
इसके बाद परिवार के ही एक सदस्य ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतकों में 65 वर्षीय संगत सिंह उसकी पत्नी महिंद्र कौर उम्र 62 साल, संगत सिंह का बेटा सुखविंदर सिंह उम्र 32 साल सुखविंदर की पत्नी प्रमिला उम्र 28 साल और उसकी दो लड़कियां करीब 6 और 8 साल की हैं।