नोएडा सेक्टर-33ए के पास कंबल में लिपटा मिला शव

दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा सेक्टर-33ए (Noida Sector-33A) के पास सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। शव कंबल में लिपटा हुआ मिला है। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसका शव यहाँ फेंका गया है। घटना थाना 24 क्षेत्र की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के मकसद से महिला को कंबल में लपेट कर यहां फेंक दिया था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। मौत के कारण जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।