मुनव्वर राणा की बेटी हिरासत में

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) आजकल विवादों में फंसे हुए हैं। अब उनकी बेटी उरुशा राणा को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है (Daughter Urusha Rana arrested)। दरअसल उरुशा राणा कांग्रेस की नेता हैं। वे आज लखनऊ में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन करने पहुंची थीं। पुलिस ने प्रदर्शन करने से पहले ही उरुशा को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार आज कांग्रेस की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा और किसानों की मांगों को लेकर परिवर्तन चौक से विधानसभा तक पदयात्रा तथा प्रदर्शन करने की तैयारी थी। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, महिला विंग की अध्यक्ष ममता चौधरी और महिला विंग की उपाध्यक्ष उरुशा राणा भाग ले रहे थे। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।