दनुष्का गुणथिलका की बढ़ी परेशानी

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka cricket team) के बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) पर महिला से बलात्कार के कथित प्रयास के दौरान गला दबाकर मारने के भी आरोप लगे हैं। पुलिस दस्तावेजों के हवाले से ऐसा दावा किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर गुणाथिलका ने उसके साथ डेट पर जाने के दौरान दो नवंबर को सिडनी के रोज बे में उसके घर पर चार बार उसका यौन उत्पीड़न किया।
आपको बता दें कि गुणाथिलका मौजूदा टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) में हिस्सा लेने वाली श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे। श्रीलंका की टीम के अन्य सदस्य टीम के सुपर 12 चरण से बाहर होने के बाद स्वदेश लौट आए। इस बल्लेबाज को सोमवार को जमानत नहीं मिली। अगर दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें 14 साल तक की जेल हो सकती है।