दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2020

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2020 (Dadasaheb Phalke Awards 2020) का आयोजन कल मुंबई (Mumbai) में किया गया। इसमें बॉलीवुड और टीवी की कई बड़ी हस्तियां अपनी उपस्तिथि दर्ज कराने पहुँचीं। इस कार्यक्रम की मेज़बानी (Host) अभिनेता रवि दुबे (Ravi Dubey) ने  की। इस कार्यक्रम में लाल कालीन (Red Carpet) पर दिया मिर्जा (Diya Mirza), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh), हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra), दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) जैसे कलाकार फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। इसी के साथ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी यहाँ अपने खूबसूरत पारंपरिक रुप (Traditional Look) से महफिल में चार चाँद लगाती हुई नजर आईं। इस बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) का पुररस्कार ‘सुपर 30’ (Super 30) को मिला तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का पुरस्कार ‘ऋतिक रोशन’ (Hrithik Roshan) को दिया गया। सबसे होनहार अभिनेता (Best Promising Actor) का पुरस्कार ‘किच्चा सुदीप’ (Kiccha Sudeep) को मिला। टेलीविजन सीरीज (TV Series) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ‘धीरज धूपर’ (Dheeraj Dhoopar) को  मिला तो सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ‘दिव्यंका त्रिपाठी’ (Divyanka Tripathi) को। इसके साथ ही कई अन्य दिग्गजों को भी दूसरे पुरस्कारों से नवाज़ा गया।