मुंबई की तरफ बढ़ रहा तूफान ‘निसर्ग’

समुद्र में उठा चक्रवाती तूफान निसर्ग (Cyclone Nisarga) अब तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दोपहर तक यह मुंबई के समुद्री तट से टकरा सकता है, जिससे मुंबई में आज रात 9:48 बजे हाई टाइड (High Tide in Mumbai) आने की संभावना है। इससे समुद्र में उठने वाली 6 फीट ऊंची लहरें, मुंबई शहर को पानी से भर सकती हैं। अभी इसकी रफ्तार 100 कि.मी. प्रति घंटा है, जो समुद्र तट से टकराने पर 120 कि.मी. तक बढ़ सकती है। वहीं दूसरी तरफ इस तूफान के आने से पहले गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश भी शुरू हो गई है।