कर्नाटक में तीन नगर निगमों के लिए मतगणना जारी

कर्नाटक में बेलगावी, कलबुर्गी और हुबली-धारवाड़ (Belagavi, Kalaburagi and Hubli-Dharwad) शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतगणना की प्रक्रिया आज सुबह से शुरू हो गई, जिसके लिए 3 सितंबर को मतदान हुआ था। सूत्रों का कहना है कि परिणाम सत्तारूढ़ भाजपा के लिए विशेष रूप से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) के लिए एक संकेतक होंगे, जिन्होंने हाल ही में सत्ता संभाली है। मतगणना के शुरुआती रुझानों ने बेलगावी और हुबली-धारवाड़ निगमों में सत्तारूढ़ भाजपा बढ़त में, जबकि कांग्रेस कलबुर्गी नगर निगम में आगे है। तीनों प्रमुख शहर उत्तर कर्नाटक क्षेत्र में स्थित हैं जो सत्तारूढ़ भाजपा का गढ़ माना जाता है। आपको बता दें कि कलबुर्गी के 55 वार्ड, हुबली और धारवाड़ के 82 वार्ड और बेलगावी के 58 वार्ड के लिए 3 सितंबर को चुनाव हुए थे।