सितंबर तक आ सकती है कोरोना की दवा

कोरोना वायरस (Corona Virus) पूरी दुनिया के लिए एक पहेली बना हुआ है। बड़े-बड़े वैज्ञानिक इसका इलाज ढूंढने में लगे हुए हैंं। इस बीमारी से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। कई देशों में इस पर शोध (Research on Corona) किया जा रहा है। पहले भी ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैक्सीनोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर सारा गिल्बर्ट (Prof. Sara Gilbert) ने कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाने का दावा किया था। अब इसी कड़ी में, उन्होंने और ज्यादा जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए ChAdOx1 तकनीक के साथ इसके 12 परीक्षण किए जा चुके हैं। इसकी एक खुराक (One dose) से ही इम्यून को लेकर बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं। जबकि इसके विपरीत आरएनए और डीएनए (RNA and DNA) तकनीक से दो या दो से अधिक खुराकों (Two or more doses) की जरूरत पड़ती है। उन्होंने इसके क्लीनिकल परीक्षण शुरू हो जाने की जानकारी देते हुए इसकी सफलता पर अपना विश्वास जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसकी एक मिलियन खुराकें इसी साल सितंबर (1 million doses till September) महीने तक उपलब्ध हो जाएंगी।