Home खेल अन्य खेल टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के कर्मचारी को कोरोना

टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के कर्मचारी को कोरोना

कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) 2021 तक के लिए टाल दिए गए हैं। आज टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने एक बयान में बताया कि ‘टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति’ के स्टाफ का एक सदस्य कोरोना वायरस (Corona Virus) जाँच में पॉजिटिव पाया गया है। यह 30 से 40 वर्ष के बीच की उम्र का एक पुरूष कर्मचारी है, जो मुख्यालय परिसर (Headquarters Campus) में कार्यरत था। आयोजकों ने कहा कि वह घर पर पृथकवास में है। इस समिति में 3,500 कर्मचारी हैं और आजकल करीब 90 प्रतिशत अपने घर से ही काम कर रहे हैं।