इटली से लौटे कारोबारी से फैला ‘कोरोना’

कल दिल्ली और नोएड़ा (Delhi and Noida) में कोरोना वायरस (Corona Virus) फैलने के मामलों में एक ही व्यक्ति का हाथ था। दरअसल, यह व्यक्ति एक कारोबारी (Businessman) है, जो हाल ही में इटली की यात्रा (Travel from Italy) कर के लौटा था। यह कारोबारी दिल्ली के मयूर विहार (Mayur Vihar) इलाके का रहने वाला है। इटली से लौटने के बाद वह अपने रिश्तेदारों से मिलने आगरा (Agra) गया था। उसके इन चार रिश्तेदारों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह अपने घर बुलंदशहर (Bulandshahar) भी गया था। वहाँ के पाँच रिश्तेदारों को बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस कारोबारी का बेटा नोएड़ा (Noida) के एक स्कूल में पढ़ता है। उसने अपने मयूर विहार के घर में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उसके बेटे के स्कूल के कुछ बच्चों ने अपने परिजनों के साथ शिरकत की थी। इन सभी की जाँच की जा रही है। नोएड़ा के तीन स्कूलों को फिलहाल बंद कर दिया गया है।