राजधानी के प्रशांत विहार थाने के बाहर मिला कांस्टेबल का शव

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के प्रशांत विहार (Prashant Vihar) थाने के बाहर एक गाड़ी में कांस्टेबल का शव (constable’s body) मिला है। शव मिलने से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस टीम लगतार इस मामले की जांच कर रही है। कांस्टेबल ने सुसाइड किया है। हालांकि, जिस पिस्टल से खुद को मारी है, वो कांस्टेबल के नाम से इश्यु नहीं थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब साढ़े 8 बजे पुलिस को जानकारी मिली की कि कांस्टेबल अमनदीप (32) ने सरकारी पिस्टल से गोली मार कर सुसाइड कर लिया है। 26 जून से कांस्टेबेल छुट्टी पर था। उसे 4 जुलाई को ड्यूटी जॉइन करनी थी।