
कोरोना वायरस (Corona Virus) बढने के कारण देश में 3 से 17 मई तक लॉकडाउन-3 (Lockdown-3) को लागू कर दिया गया है। इस बार देश के सभी जिलों को 3 जोनों में (All Districts in 3 Zones) बांटा गया है – रेड, ऑरेंज और ग्रीन (Red, Orange and Green)। रेड जोन में जरुरी चीजों की ऑनलाइन सप्लाई शुरू की गई है। आईटी, डेटा और कॉल सेंटर, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग, निजी सुरक्षा और सुविधा प्रबंधन जैसी सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। ऑरेंज जोन में टैक्सी और कैब सेवा शुरू करने की अनुमति दी गई है। एक कैब में 1 ड्राइवर और केवल 1 यात्री सफर कर सकते हैं। इसी तरह चार पहिया वाहनों में 2 यात्री और दोपहिया पर केवल 1 यात्री सफर कर सकता है। ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दी गई है। इन क्षेत्रों में बसें चलाई जाएंगी, जिनमें 50% सवारी ही बैठ सकेंगी।