कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

देश में आज एलपीजी सिलेंडर (lpg cylinder) इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशी की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों (state oil companies) ने रसोई गैस (kitchen gas) के कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) के दामों में कटौती की है। आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹198 तक घटा दिए गए हैं। इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹2021 हो गए हैं। इससे पहले इनकी कीमतें ₹2219 थीं। कोलकाता में इन सिलेंडरों के दाम ₹182 कम किए गए हैं। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब ₹190.50 कम हुए हैं।

चेन्नई में इनके दाम ₹187 घटाए गए हैं। हालांकि घरेलू सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था।