
यूपी (UP) में विधानमंडल (Legislature) का सत्र चल रहा है। शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा (Assembly) में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रयागराज (Prayagraj) में राजू पाल (Raju Pal) हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या का मुद्दा उठाया और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सदन में कहा कि हम माफियाओं के खिलाफ हैं, हम उन्हें मिट्टी में मिला देंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने ही अतीक अहमद को पनाह दी है। हम किसी माफिया को नहीं बख्शेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा माफियाओं की पोषक है। राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद दोषी है उसे सपा ने विधायक बनाकर समर्थन दिया। अखिलेश यादव की तरफ इशारा करते हुए योगी ने कहा कि आप खुद माफिया को पाल रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी की भाषा पर सवाल खाड़े किए। इस पर सदन में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के दखल के बाद सदन की कार्यवाही फिर से चलने लगी।