चिराग शेट्टी और सात्विक साईराजरंकीरेड्डी ने जाता ब्रॉन्ज मेडल

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 (world badminton championship 2022) में भारतीय स्टार शटलर जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराजरंकीरेड्डी (Chirag Shetty and Satwik Sairajrankireddy) ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्हें सेमीफाइनल में मलेशिया की आरोन चिया और सोह वूई यिक से 22-20, 18-21, 16-2 से हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद भी भारतीय शटलर ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने (Chirag Shetty and Satwiksairaj Rankireddy won a bronze medal) में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि जापान की राजधानी टोक्यो में खेली जा रही विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में भारतीय स्टार शटलर जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी ने क्वार्टरफाइनल में जापानी जोड़ी युगा कोबायाशी और ताकुरो होकी को 24-22, 15-21, 21-14 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी चैम्पियनशिप के मेन्स डबल्स कैटेगरी में भारत को पहला मेडल दिलाने में सफल रही है।