
राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर (Chirag Delhi Flyover) 26 अप्रैल 2023 से आम लोगों के लिए पूरी तरह से खुल गया है। लोग सुबह आठ बजे से ही इससे होकर आवाजाही करने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि इस फ्लाईओवर के खुलने से दिल्ली की जनता को जाम से मुक्ति मिलेगी। लाखों लोगों का आवागमन सुलभ होगा।
मंत्री आतिशी ने कहा कि पिछले महीने लगातार बारिश के कारण कई बार काम रोकना पड़ा, जिससे कारण समय-सीमा में देरी हुई। हालांकि, पीडब्ल्यूडी ने 24 घंटे काम कर समय से पहले काम पूरा कर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। हमें गर्व है कि पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस के काम पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की नज़र थी और वे इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके निर्देशन में यहां दोगुनी गति से पूरा हुआ।
फ्लाईओवर के फिर से खुलने से उन लाखों यात्रियों को लाभ होगा जो हर दिन नेहरू प्लेस और आईआईटी के बीच यात्रा करते हैं। पंचशील फ्लाईओवर, रिंग रोड, मूलचंद से लाला लाजपत राय मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को फायदा होगा। इस फ्लाईओवर के खुलने से नोएडा, फरीदाबाद, ओखला, बसंत कुंज, एम्स और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।