मध्य प्रदेश के विदिशा में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में 60 फीट के बोरवेल में गिरे 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। आठ साल का लोकेश बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल की गहराई 60 फीट है और वह 43 फीट में फंसा हुआ था। एसडीआरएफ (SDRF) की 3 और एनडीआरएफ (NDRF) की 1 टीम मौके पर है। आज सुबह करीब 11 बजे तक सुरंग खोदने का काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद टीम के कुछ सदस्‍य सुरंग के अंदर गए और सुबह करीब पौने 12 बजे बच्‍चे को बाहर निकाला। बाहर एंबुलेंस और डाक्‍टरों की टीम मुस्‍तैद थी। एंबुलेंस से बच्चें को लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना लटेरी तहसील के आनंदपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार गाँव के खेरखेड़ी पठार के पास एक खेत बोरवेल खुला पड़ा था। जिसमें आठ वर्षीय लोकेश गिर गया। लोकेश अपने माता-पिता के साथ खेत में गया था और खेल रहा था और खेलते समय बोरवेल में गिर गया था।

आज का सवाल:-

क्या खेत में खुले बोरवेल के पीछे प्रशासन की गलती है।

(इस सवाल का जवाब नीचे दिए नंबर पर अपने नाम, मोबाइल नंबर और स्थान (Area जहां आप रहते हैं) के साथ लिखकर व्हाट्सएप करें। सभी जवाब सही होने पर आपको व्हाट्सएप द्वारा सूचित किया जाएगा।
अगर आप के सभी सवालों के जवाब सही हुए तो आप जीत सकते हैं ढेरों इनाम।
तो जल्दी से सभी सवालों के जवाब दें, हमारा व्हाट्सएप नंबर है:
09811378993)