दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक घर ढहने से बच्चे की मौत

गुरुवार शाम को राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के पहाड़गंज इलाके (Paharganj locality) में एक घर ढहने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। इसकी जानकारी दमकल विभाग (fire department) के एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने यह बताया कि उन्हें दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में खन्ना मार्केट और विवेक होटल (Khanna Market and Vivek Hotel) के पास हादसा होने की सूचना रात करीब 8.40 बजे मिली। इसके बाद सात बचाव इकाइयों को तुरंत सेवा में लगाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग (Atul Garg) बताया कि, एक बच्चे की पहचान अमजद के रूप में हुई। उसे दमकलकर्मियों ने मलबे से निकाला, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य-जरीना, अलीफा और उनके पिता एम. जहीर को भी मलबे से निकाला गया। ये तीनों कलावती अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।