मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास

उत्तर-प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने एक नया इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 37 साल बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को उत्तर-प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज करने का इतिहास बना दिया है। 37 साल पहले कांग्रेस ने बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्धारित पाँच वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हुए फिर से भाजपा की सत्ता में वापसी करते हुए पार्टी को ऐतिहासिक तोहफा दिया है। मुलायम सिंह यादव और मायावती दो बार से अधिक बार यूपी की मुख्यमंत्री बने पर इन नेताओं ने भी वह उपलब्धि हासिल नहीं की जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खाते में दर्ज हो गई है।