मुख्यमंत्री भगवंत मान बने तीसरी बार पिता

पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि खुद भगवंत मान ने की है। भगवंत ने यह खुशी फेसबुक पर सबके साथ साझा की है। इस पोस्ट में मान ने लिखा है कि भगवान ने बेटी का उपहार दिया है। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक, उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को कल देर रात मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भगवंत मान में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आज दोपहर 12 बजे जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह पिता बन गए हैं और उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया है।