
आज (15 दिसंबर 2022) से यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं (Road Aaccidents) को कम करने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की गति को कम करने का निर्णय लिया है। गुरुवार से वाहनों की अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। अब तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा थी। भारी वाहनों के लिए भी अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा से घटाकर 60 किमी प्रति घंटा कर दी गई है।
यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती है। दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के टक्कर का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम कर दिया है।