
मंगलवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल (administrative reshuffle) किया है। उत्तर प्रदेश के 21 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। जिनमें से 9 जिलों के जिला अधिकारी (Up DM Transfer List) भी शामिल है। लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद (Lucknow, Gorakhpur, Kanpur Nagar, Ballia, Aligarh, Basti, Jalaun, Etawah, Firozabad) के डीएम बदले गए हैं। वहीं कानपुर में हुई हिंसा के बाद नेहा शर्मा को भी हटा दिया गया है उनको स्थाई निकाय का निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह विशाख जी को कानपुर नगर का नया डीएम बनाई गई है।
लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश उद्योग विभाग भेज दिए गए हैं। वहीं, सूर्य पाल गंगवार लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा इंद्र विक्रम सिंह को अलीगढ़, कृष्णा करुणेश को जिलाधिकारी गोरखपुर, सौम्या अग्रवाल को जिलाअधिकारी बलिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रियंका निरंजन को जिलाधिकारी बस्ती, चांदनी सिंह को जिलाधिकारी जालौन, अवनीश कुमार राय को जिलाधिकारी इटावा, विशाख जी को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।