चंद्रयान-3 आज शाम होगा लैंड, निर्धारित समय पर होगी लैंडिंग

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पर उतरेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota of Andhra Pradesh) से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग के बाद यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी की दूरी तय कर एक नया इतिहास लिखेगा। जैसे ही लैंडर चंद्रमा पर उतरेगा, रैंप खुल जाएगा और प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर आ आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचकर पृथ्वी पर भेजेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश होगा।

बेंगलुरु में इसरो के टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (ISTRAC) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लैक्स (MOX) में 50 से अधिक वैज्ञानिकों ने पूरी रात कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से प्राप्त डेटा का विश्लेषण किया। वे लैंडर को इनपुट भेज रहे हैं, ताकि लैंडिंग के वक्त गलत फैसले लेने की हर गुंजाइश खत्म हो जाए।