
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जानकारी दी कि बुधवार को चंद्रयान 3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ (Pragyan) ने ‘विक्रम’ (Vikram) लैंडर की एक तस्वीर खींचकर भेजी है. रोवर प्रज्ञान ने बुधवार सुबह विक्रम लैंडर की ये तस्वीरें खींची. इसरो द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर रोवर प्रज्ञान पर लगे नेविगेशन कैमरे से खींची गई है. ISRO ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “स्माइल प्लीज”. इसरो की इकाई ‘इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम लैबोरैटरी’ (EOSL) द्वारा चंद्रयान-3 मिशन के लिए नैवकैम्स (नेवीगेशन कैमरा) को विकसित किया गया है. आपको बता दें कि इसरो ने विक्रम के साथ लगे चेस्ट उपकरण का पहला ओवरव्यू इस सप्ताह की शुरुआत में जारी किया था. चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए चेस्ट (चंद्र सफेर्स थर्मोफिजिकल एक्सपेरिमेंट) उपकरण ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रालेख को मापने का कार्य कर रहा है. इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हैं, साथ ही इसमें एक नियंत्रित तंत्र तापमान जांच प्रणाली है जो सतह के नीचे 10 सेमी की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है.