
चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) धीरे-धीरे अपने मंजिल के करीब पहुंच गया है। तमाम चुनौतियों को पार करते हुए चंद्रयान-3 का लैंडर (lander) चांद से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। लैंडर अब लैंडिंग के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में है, जहां चट्टानें और खाईयाँ न हो। चंद्रयान-3 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 04 मिनट पर लैंड करेगा. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि लैंडिंग की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है। वहीं, इसरो ने चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल के बारे में भी बड़ी जानकारी दी है। आपको बता दें कि धरती से चाँद तक की दूरी लगभग 3 लाख 85 हजार किमी है।