केंद्र सरकार ने फिर से यूट्यूब चैनलों पर लगाया प्रतिबंध

केन्द्र सरकार (central government) ने एक बार फिर यूट्यूब चैनलों (youtube channels) पर शिकंजा कसा है। केन्द्र सरकार ने 8 यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित (Restricted) किया है जो कथित रूप से दुष्प्रचार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित किए गए 8 चैनलों में 7 भारतीय हैं और 1 चैनल पाकिस्तानी है। केन्द्र ने इसके पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया है। यह प्रतिबंध उन यूट्यूब चैनलों पर लगाए गए हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनकि व्यवस्थाओं पर दुष्प्रचार कर रहे थे। यह प्रतिबंध आईटी नियम-2021 के तहत लगाए गए हैं।

जिन चैनलों को प्रतिबंधित किया गया है उनपर 144 करोड़ व्यूज़ और 85.73 लाथ सब्सक्राइबर्स थे। केन्द्र सरकार ने बताया कि इन चैनलों के माध्यम से झूठे भारत-विरोधी ख़बरें चलाई जा रही थी। केंद्र सरकार ने बयान जारी कर बताया कि इनमें से कुछ यूट्यूब चैनल भारत में धार्मिक सद्भावना को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।