ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर 20 फुट खाई में जा गिरी कार

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे (Greater Noida Yamuna Expressway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहाँ पर बीएमडब्ल्यू (BMW) कार स्पीड (Speed) के कारण असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर हवा में पलटी खाते हुए 20 फुट नीचे जा गिरी। इस कार के परखच्चे उड़ गए। इस तस्वीरे देख कर आप विचलित हो सकते हैं। कार के अंदर शव फसा कार को काट को काट कर शव को बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।