दिल्ली में पुल से नीचे गिरी कार, 2 घायल

दिल्ली में कल रात एक कार के पुल से नीचे गिरने का मामला सामने आया है (Car fall from flyover)। यह घटना दिल्ली के विकासपुरी इलाके की है (Vikas Puri of Delhi)। यहां बाहरी रिंग रोड पर एक तेज गति से जा रही होंडा सिटी कार ने पहले एक दूसरी कार को पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद यह असंतुलित होकर पुल से नीचे जा गिरी और इसके परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।