कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के काफिले की गाड़ी से हादसा, शख्स की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Cabinet Minister Yashodhara Raje Scindia) के काफिले की गाड़ी से एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, यशोधरा राजे सिंधिया के फॉलो वाहन से सड़क पार कर रहा एक वृद्ध शख्स टकरा गया था, इस शख्स का नाम पुजारी हरगोविंद परिहार है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। यशोधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश की खेल मंत्री हैं। आपको बता दें यशोधरा राजे झांसी से शिवपुरी जा रही थीं। उसी दौरान यह हादसा हुआ।