
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज वकीलों के बीच गोलीबारी हो गई। वकीलों में बहस के बीच फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी अभी भी मौके पर मौजूद हैं। इस घटना में किसी के घायल होने की कोई ख़बर नहीं है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली चलाने वाले शख्स ने पास पिस्तौल का लाइसेंस था या नही। पुलिस ने बताया कि यह घटना वकीलों में बहस के बाद हुई है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले साकेत कोर्ट में एक वकील ने एक महिला पर गोली चला दी थी। इस घटना के बाद वहां भी काफी अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी की कोर्ट में कुछ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।