
आज यानी 5 मई 2023 को वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी पूर्णिमा तिथि को भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। हर साल वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अनुयायी बोधगया आते हैं और बोधि वृक्ष की पूजा करते हैं।
भगवान गौतम बुद्ध को इसी दिन बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) पर कई तरह संयोग बन रहे हैं। वैशाख पूर्णिमा की तिथि 05 मई को बुद्ध जयंती मनाई जाएगी साथ ही इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ज्योतिषीय गणना के आधार पर 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसके अलावा कई ग्रहों और नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी इस संयोग के साथ देखने को मिलेगा। ऐसे योग से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है।