मध्य प्रदेश के मुरैना में अंग्रेजों के जमाने का ट्रेन पुल गिरा, 7 लोग घायल

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena district) के जौरा के पास नैरोगेज ट्रेन की पुल (Morena Bridge Collapse) मंगलवार सुबह ढह गया है। कहा जाता है कि इस पुल का निर्माण अंग्रेजों ने करवाया था। इसी बीच पुल तोड़ रहे कुछ मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, इस हादसे (Morena Bridge Collapse) में 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से पांच मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हालत गंभीर होने के कारण मजदूरों को जौरा अस्पताल से मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।