कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति का पराक्रम

आज देश 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) मना रहा है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हो रहा है। बॉम्ब सैपर्स, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर का टुकड़ी का नेतृत्व 115 इंजीनियर रेजिमेंट की मेजर दिव्या त्यागी (Divya Tyagi) ने किया। पिछले दो दशकों में बॉम्बे सैपर्स ने भारतीय सेना के इतिहास में अपने लिए एक स्पेशल स्थान बनाया है। कुछ देर बाद ही नौसेना ब्रास बैंड और नौसेना मार्चिंग दस्ते ने कर्तव्य पथ पर दस्तक दी। भारतीय नौसेना की झांकी में दो महत्वपूर्ण और समसामयकि विषयों को दर्शाया गया है। बाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का महिला बैंड अमर सेनानी की जोशील धुन बजाता नज़र आया।