जयपुर में आटा चक्की में गिरने से लड़के के टुकड़े हुए

राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur of Rajasthan) में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर एक आटे की चक्की में गिरने से (Boy fall into flour mill) एक 16 साल के लड़के के शरीर के टुकड़े हो गए (body cut into pieces)। मिनटों में उसकी मौत हो गई।

यह घटना जयपुर के नाहरगढ़ रोड की है। यहां खंडेलवाल फ्लोर मिल में गेहूं की पिसाई का काम चल रहा था। इस मिल में एक 16 साल का लड़का अमित काम करता था। वह छज्जे से पिसाई के लिए गेहूं की बोरी उतारने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह चलती हुई आटा पीसने की चक्की में गिर गया। चक्की में पिसाई के लिए धारदार मशीन लगी होती है। इसमें गिरते ही अमित का शरीर चंद मिनटों में ही कई टुकड़ों में कट गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आटे की चक्की से अमित के हाथ, पैर, सिर और धड़ के अलग-्अलग टुकड़े निकाले। क़रीब डेढ़ घंटे में गैस कटर की मदद से मशीन को काटा गया, जिसके बाद अमित के शरीर के सभी टुकड़ों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने आटा चक्की के मालिक रमेश और तरुण कूलवाल के ख़िलाफ़ बाल श्रम और लापरवाही का, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अमित की मां भी इसी आटा चक्की पर काम करती है। दो महीने पहले ही अमित ने भी यहां काम करना शुरू किया था।