तुर्की के इस्तांबुल शहर में बम धमाका, 6 की मौत

तुर्की (Turkey) के इस्तांबुल शहर (city ​​of istanbul) में बम धमाका हो गया। यह धमाका इस्तांबुल शहर के एक व्यस्त इलाके में हुआ है। इस धमाके में छह लोगों की मौत हो गई है और 53 घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि तुर्की के अधिकारियों ने की है। इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलिकाया ने कहा कि यह विस्फोट कल (13 नवंबर 2022) तकसीम स्क्वॉयर इलाके में एक शॉपिंग स्ट्रीट पर हुआ। इस धमाके का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस को घटनास्थल की ओर जाते देखा जा रहा है।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (Recep Tayyip Erdogan) ने इस धमाके को हमला करार दिया और कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी। इस धमाके के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोग भागने लगे।