![.jpg](https://www.news15.in/wp-content/uploads/2021/03/unnamed-file-696x497.jpg)
भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी (Former Union Minister Dilip Gandhi) का आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 69 वर्षीय थी। गांधी के घर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई (Atal Bihari Vajpayee) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में गांधी जहाजरानी राज्यमंत्री रहे थे। परिवार वालो ने उनके मौत की सूचना दी है।
हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उनका कई अन्य बीमारियों के लिए भी इलाज चल रहा था। कल उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने 80 के दशक में पार्षद के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र की अहमदनगर सीट से 1999 से लेकर तीन बार लोकसभा चुनाव जीता।