
अबकी बार मोदी सरकार, अबकी पार तीन सौ पार का नारा देने वाली बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी और शानदार जीत हासिल करने के लिए पूरा होमवर्क करने के बाद नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान की थीम बड़ी अद्भुत है। पार्टी ने अपनी टैगलाइन रखी है- ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।’ इस कैंपेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज यानी गुरुवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए कैंपेन थीम लॉन्च की। करीब 2 मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी की सरकार की प्रमुख उपलब्धियां पर प्रकाश डालते हुए नए भारत के नए सपने बुने गए हैं।