
2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी एक्शन मोड (BJP action mode) में आ गई है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आज (शनिवार) पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (President JP Nadda) ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल समेत 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव प्रभारियों और सह-चुनाव प्रभारियों के नाम शामिल हैं।
आपको बता दें कि पार्टी ने बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश, मंगल पांडे (Uttar Pradesh, Mangal Pandey) को पश्चिम बंगाल, विनोद तावड़े को बिहार, बिप्लब कुमार देब (Defeat, Biplab Kumar Deb) को हरियाणा, श्रीकांत शर्मा (Haryana, Shrikant Sharma) को हिमाचल प्रदेश, तरुण चुग को जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख, राधा मोहन दास अग्रवाल को कर्नाटक, प्रकाश जावड़ेकर को केरल और महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
बीजेपी ने अंडमान एवं निकोबार के लिए वाई सत्या कुमार और अरूणचाल प्रदेश के लिए अशोक सिंघल को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। शनिवार को संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न राज्यों में राज्य चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने वाई सत्या कुमार को अंडमान-निकोबार और अशोक सिंघल को अरुणाचल प्रदेश का राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
बिहार के लिए विनोद तावड़े को प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं दीपक प्रकाश को सह चुनाव प्रभारी, पंजाब एवं चंडीगढ़ के लिए विजयभाई रुपाणी को चुनाव प्रभारी, दमन एवं दीव के लिए पुरनेश मोदी को चुनाव प्रभारी एवं दुष्यंत पटेल को सह चुनाव प्रभारी, गोवा के लिए आशीष सूद को चुनाव प्रभारी, हरियाणा के लिए बिप्लब कुमार देब को चुनाव प्रभारी एवं सुरेंद्र नागर को सह चुनाव प्रभारी, हिमाचल प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा को चुनाव प्रभारी एवं संजय टंडन को सह चुनाव प्रभारी और जम्मू कश्मीर के लिए तरुण चुग को प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं आशीष सूद को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
अन्य राज्यों की बात करें तो भाजपा ने झारखंड के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेयी को प्रभारी, कर्नाटक के लिए राधा मोहन दास अग्रवाल को प्रभारी एवं सुधाकर रेड्डी को सह प्रभारी, लक्षद्वीप के लिए अरविंद मेनन को प्रभारी, मध्य प्रदेश के लिए महेंद्र सिंह को प्रभारी एवं सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी, ओडिशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर को प्रभारी एवं लता उसेंडी को सह प्रभारी नियुक्त किया है।