अभिनेता और गायक किशोर कुमार का जन्मदिन

4 अगस्त 1929 को आभास कुमार गांगुली (Abhas Kumar Ganguly) यानि किशोर कुमार (Kishore Kumar) का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। वे गायक और अभिनेता होने के साथ-साथ एक संगीतकार, निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक भी थे। उन्होंने अपने अभिनय और गायन से सबके दिलों को छू लिया था। उनके गाने आज भी हमारे दिलों में बसते हैं। किशोर ने हिंदी सहित करीब 10 भारतीय भाषाओं में गाने गाए। उन्हें 8 बार सर्वश्रेष्ठ गायक का फिल्म फेयर पुरस्कार (Filmfare Awards) भी मिला। किशोर ने जिंदगी एक सफर है सुहाना, अगर तुम ना होते, ये जो मोहब्बत है, जैसे कई बेहतरीन गाने गाए जिन्हें आज भी लोग गुनगुनाते हैं। उन्होंने चलती का नाम गाड़ी, पड़ोसन, हाफ टिकट में अभिनय से भी लोगों को प्रभावित किया। 13 अक्टूबर 1987 को उनका निधन हो गया।