
बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों को जी रही हैं। और जल्द ही मां बनने वाली हैं। आपको बता दे कि बिपाशा ने अपने बेबी बंप के साथ फोटोशूट की कुछ बेहद ही प्यारी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटोशूट में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट में बिपाशा ने बताया है कि वे जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं। साथ ही इस खुशी की घड़ी में उनके साथ रहने के लिए और उनके लिए दुआ करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने फैन्स को थैंक यू भी कहा है।
बिपाशा बसु ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें आप उनका बेबी बंप देख सकते हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस एक व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट पहने नज़र आ रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर भी सफेद रंग की शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में करण बिपाशा के बेबी बंप को किस करते हुए भी दिख रहे हैं। बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा, रुबीना दिलैक, नीलम कोठारी, सोफी चौधरी, आरती सिंह जैसे सितारों के कमेंट्स पोस्ट पर आए हैं। पोस्ट को अब तक लाख से भी अधिक लाइक्स मिल गए हैं।