बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन

बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी विधायक विनोद कुमार सिंह (BJP MLA Vinod Kumar Singh) का आज निधन हो गया। उन्हें पिछले दिनों कोरोना होने के बाद पटना के एम्‍स (AIIMS OF PATNA) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद ब्रेन हेमरेज (brain hemorrhage) होने के बाद उन्हें पिछले कुछ दिनों पहले ही गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी उनके पीए राजीव रंजन ने दी है।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार (Katihar) के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक थे। कुछ ही दिनों पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था जिसके बाद वे स्वस्थ हो गए थे, लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी जिस कारण इलाज के लिए पटना से उनको एयर एंबुलेंस (Air ambulance) की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था।