चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी को लगा बड़ा झटका

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक बड़ा झटका लगा है। इस पार्टी के मेयर रविकांत शर्मा (Mayor Ravikant Sharma) ही अपने वार्ड पर हार गए हैं। भाजपा के वार्ड नंबर 17 से कैंडिडेट और मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह (Damanpreet Singh) ने हराया है। आम आदमी पार्टी के दमनप्रीत सिंह ने चंडीगढ़ के बीजेपी के मेयर रविकांत शर्मा को वार्ड नंबर 17 से 828 वोटों से हराया है।

अपनी इस जीत से गदगद दमनप्रीत सिंह ने कहा कि ये केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की जीत है। चंडीगढ़ में लोग भ्रष्ट भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं और केजरीवाल का दिल्ली मॉडल चाहते हैं। बता दें कि चंडीगढ़ निगम में आम आदमी पार्टी का ये पहला चुनाव है और उसने अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराई है।