निक्की हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा

निक्की हत्याकांड (Nikki Massacre) में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि आरोपी साहिल (Sahil) और निक्की (Nikki) की शादी अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हुई थी। साहिल का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं थे। साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय कर दी और लड़की के घरवालों से यह छुपाया कि साहिल की निक्की से पहले ही शादी हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद कर लिए हैं।

आज (18 फ़रवरी 2023) दिल्ली पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने निक्की यादव हत्याकांड में साहिल गहलोत के पिता सहित पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों पर साहिल की मदद करने का आरोप लगाया गया है। स्पेशल सीपी रविंदर यादव (Ravinder Yadav) ने इसकी पुष्टि की है। रविंदर यादव ने बताया कि पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। साजिश में मदद करने के आरोप में साहिल के पिता को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को बीती रात कोर्ट में पेश किया। पुलिस उस आर्य समाज मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की जहाँ निक्की की शादी हुई थी।